Jaunpur News: बाल संरक्षण अधिकारी ने हो रहे बाल विवाह को रूकवाया

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। क्षेत्र के मढ़ी गांव में शनिवार दोपहर हो  रहे बाल विवाह की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने रुकवा दिया। शादी की तैयारी हो चुकी थी। बारात आने का इंतजार हो रहा था। लड़की की उम्र तेरह साल बतायी जा रही है। लड़की व परिजनों को संरक्षण में लेकर पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मढ़ी गांव निवासी दया वनवासी की तेरह वर्षीय पुत्री की शादी की तैयारी चल रही थी। दोपहर में शादी प्रस्तावित थी। बरात केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुआनी गांव से आनी थी। शादी  की तैयारियां चल रही थी इसी बीच जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय को बाल विवाह की सूचना मिली । पुलिस बल के साथ पहुंच कर शादी रुकवा दिया। लड़की व परिजनों को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 10,500 से अधिक प्रगणक और पर्यवेक्षक होंगे प्रशिक्षित


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!