नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को वाराणसी में आयोजित एयर सो में आने में मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को को देखते हुए पुलिस ने पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह को नजरबंद उनके घर में कर लिया है। किसान नेता अजीत सिंह किसानों की मुआवजा की समस्या के समाधान व टोल प्लाजा ढेरही में रो रही अवैध टोल टैक्स वसूली के संबंध में मिलने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर समय मांगा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के दृष्टिगत पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। किसानों की अधिग्रहित जमीन की मुआवजा व ढेरही में टोल प्लाजा पर हो रही अवैध वसूली की समस्या को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह व उनके सहयोगियों ने बीस अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय देने की मांग की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिलने का समय नहीं मिला। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके मद्देनजर पुलिस सतर्क थी। शाम होते ही भूमिगत चल रहे किसान नेता को घर पर ही नजरबंद कर दिया। उनके आवास पर पुलिस तैनात कर दिया गया है जो निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाल संरक्षण अधिकारी ने हो रहे बाल विवाह को रूकवाया
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
