चेतन सिह
बरसठी, जौनपुर| स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को बरसठी ब्लॉक परिसर में सियासी हलचल देखने को मिली। सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता जगदीश सोनकर और भाजपा के काशी क्षेत्र मंत्री अभिषेक रावत मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नेताओं ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। मतदान के दौरान स्नातक मतदाताओं ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक मतदाताओं ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। वहीं, पूर्व विधायक स्व. शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी के पुत्र एवं सपा नेता डॉ. आलोक त्रिपाठी लकी और किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ. आरसी पांडेय ने भी मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डॉ. पांडेय ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत का भरोसा जताया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मारपीट में महिला घायल, पांच के खिलाफ प्राथमिकी
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
