Jaunpur News: बरसठी में 49.8 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

Naya Savera Network

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। तीनों मतदेय स्थलों पर पंजीकृत 2170 मतदाताओं में से 1081 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 49.8 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक निर्वाचन के मतदेय स्थल संख्या 197 पर पंजीकृत 994 मतदाताओं में से 465 ने मतदान किया। वहीं, मतदेय स्थल संख्या 198 पर पंजीकृत 1009 मतदाताओं में से 476 ने वोट डाले। स्नातक निर्वाचन के दोनों मतदेय स्थलों पर कुल 941 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक निर्वाचन के मतदेय स्थल संख्या 92 पर पंजीकृत 167 मतदाताओं में से 140 ने मतदान किया। इस तरह तीनों मतदेय स्थलों पर कुल 1081 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के दौरान एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय और सीओ गोल्डी गुप्ता ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एमएलसी चुनाव में वोटिंग के बीच दिखी सियासी हलचल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!