Jaunpur News: जिंदगी की जंग हारे सीआईएसएफ इंस्पेक्टर विपिन

Naya Savera Network

वाराणसी एयरपोर्ट पर जवानों ने सलामी देकर दी अंतिम विदाई, निधन से गांव में शोक

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी सीआईएसएफ इंस्पेक्टर विपिन निगम (43) जिंदगी की जंग हार गए। बुधवार को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, 10 मई 2025 को जमालापुर के अटरियां गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में वह गंभीररूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से उनका उपचार चल रहा था। लंबे समय तक उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह अहमदाबाद में तैनात थे। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए मरकर्णिका घाट ले जाई गई। इस दौरान वाराणसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने सलामी देकर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। चार जवानों ने पार्थिव देह को कंधा दिया। साथियों की ओर से दी गई इस सम्मानपूर्ण विदाई के बीच परिवार और गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। विपिन अपने पीछे पत्नी सुमन, 14 वर्षीय पुत्र विशू और पुत्री शानू को छोड़ गए हैं। उनके जाने से परिवार ने अपना सहारा खो दिया। एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ उपचार का सिलसिला आखिरकार जिंदगी की जंग में तब्दील हो गया। उनके असमय निधन से घाटमपुर गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरसठी में 49.8 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!