Jaunpur News: मारपीट में महिला घायल, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Naya Savera Network

चेतन सिंह​ @नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के कारो (कछौटा) गांव में मारपीट के दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी गीता देवी पत्नी समारू चौहान ने तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे राजेश चौहान अपनी गाड़ी लेकर आए और दूसरे व्यक्ति को बुलाया। इसी बात को लेकर राजेश की पत्नी सिम्पी उनकी बेटी को गाली देने लगी। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं गीता देवी और उनकी बेटी के साथ राजेश चौहान, राजू चौहान, दीपक चौहान और सुनील चौहान ने हाथ-पैर और डंडों से मारपीट की। इससे गीता देवी के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विपक्षी पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में काव्य गोष्ठी संपन्न


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!