जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 18 आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरसठी पुलिस ने रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को विस्फोटक सामग्री और कूटरचित दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पकड़ा। इसके अलावा गौराबादशाहपुर, मड़ियाहूं, मीरगंज, केराकत, सरपतहां और मछलीशहर पुलिस ने भी वांछित व वारंटी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। 


बरसठी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन सवार सचिन उपाध्याय निवासी अबरना, सुरियावां, भदोही को गिरफ्तार किया। तलाशी में नोट के आकार के 22 कागज मिले, जिन पर तीव्र विस्फोटक पदार्थ का लेप लगा था। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के लोगो और 500 रुपये के नोट से मिलते-जुलते रंग का कटिंग कागज, मोबाइल फोन, 2,230 रुपये नकद और ट्राइबर कार बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने गिरोह के साथ लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करता था। 


खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी आरिफ पुत्र हद्दीस निवासी बीरी समसुद्दीनपुर को लक्ष्मी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 


गौराबादशाहपुर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों विशाल निषाद और सिद्धार्थ उर्फ सिंधाल निषाद निवासी धर्मापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। इसी थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में वांछित आनंद बेनवंशी निवासी केशवपुर को भी गिरफ्तार किया।  


मड़ियाहूं पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें राजेश, लकी, सुजीत, अमीर, भोनू, पुष्पा देवी, सिद्धार्थ, समाजू गौतम और करिश्मा निषाद शामिल हैं। सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान किया गया। 


इसके अलावा मीरगंज पुलिस ने वारंटी विजय कुमार निवासी भिदूना को गिरफ्तार किया। केराकत पुलिस ने तीन वारंटियों सतीश, पुल्लू राम और मुकेश सेठ को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। सरपतहां पुलिस ने मुन्नीलाल निवासी कटघर को गिरफ्तार किया। वहीं मछलीशहर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वारंटी राजकुमार सिंह निवासी आलापुर को गिरफ्तार किया।    


पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में वांछित और वारंटी आरोपियों में हड़कंप की स्थिति रही। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालयों में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जेम के माध्यम से खरीद प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला आयोजित


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!