Jaunpur News: अक्टूबर का राशन वितरण 10 से 25 अक्टूबर तक

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को अक्टूबर 2026 के आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 10 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किग्रा गेहूं और 25 किग्रा फोर्टिफाइड चावल, कुल 35 किग्रा खाद्यान्न मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड से जुड़े प्रत्येक यूनिट पर एक किग्रा गेहूं और चार किग्रा फोर्टिफाइड चावल, कुल पांच किग्रा खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इण्टरस्टेट और इन्ट्रास्टेट पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।


वितरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर होगी। इस दिन आधार प्रमाणीकरण न हो पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न दिया जा सकेगा। उचित दर विक्रेताओं को नई ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों से पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की मौजूदगी में वितरण सुनिश्चित करने और दुकानों पर सूचना चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में नेहरू बालोद्यान स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया गौरव


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!