नया सवेरा नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर। मडियाहूं ब्लॉक के ग्राम पंचायत के अहिरौली व कुंभ में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जन विकास संस्थान की ओर से ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उड़ान परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान की ओर से बालिका दिवस के अवसर पर जन विकास संस्थान के कार्यकर्ता शिवप्रकाश जी ने बालिका दिवस के विषय में विस्तार पूर्वक जानकरी दिया कही भी असुरक्षा की स्थिति पर टोल फ्री नंबर का उपयोग करें।और बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है यदि कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की व 21 वर्ष से कम आयु का लड़का कभी बाल विवाह करते देखा जाता है तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित करने की सलाह दी और बताया कि बच्चे को सबसे जरूरी शिक्षा और उनका सपना है उसके बाद आप आगे कुछ सोचे सभी किशोरी ने बाल विवाह मुक्त गांव बनाने बालिकाओं के अधिकारों में निवेश करे कि शपथ ली कार्यक्रम के अंत में किशोरियों ने गांव में एक जागरूकता रैली निकाली। “हर किशोरी का यही अधिकार, शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा प्यार” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। इस आयोजन में लगभग 36 किशोरियों ने भाग लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेंद्र पटेल व पीयर एजुकेटर्स सोनी पिंकी, खुशबू, गुंजा, प्रीति, रेशमा, आंचल, रूपा, ज्योति, अंजली, काजल, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लोकतंत्र में विरोध की आवाज दबाना गलत : आलोक
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


