नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। शिक्षक व स्नातक एमएलसी वाराणसी खंड का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। डोभी ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए शिक्षक एमएलसी के एक व स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 268 मतदाताओं में 206 ने मतदान किया। वहीं स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 2699 मतदाताओं में 1155 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मय फोर्स मतदान केंद्र पर डटे रहे। सीओ सुनील कुमार त्रिपाठी ने मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। वहीं सपा विधायक तूफानी सरोज,वरिष्ठ नेता दीपचंद राम,संजय सरोज, भाजपा से पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, गुलाब सरोज,पूर्व प्रमुख केडी सिंह, डॉ. नृपेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने मतदान का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अज्ञात जंतु के काटने से युवती की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel



