नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गद्दीपुर की घटना, गोबर के उपले उतारते समय बिगड़ी थी हालत
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। गोबर के उपले उतारते समय कथित तौर पर किसी अज्ञात जंतु के काटने से 20 वर्षीय रंजना गौतम की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रंजना गौतम, पुत्री राजेश गौतम, बुधवार दोपहर घर के ऊपरी हिस्से में रखे गोबर के उपले उतार रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात जंतु के काटने की बात सामने आई। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत अवस्था में पहुंचने लगी।
परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से रामनगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
युवती की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। घटना में किस जंतु ने काटा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें | मिशन नशामुक्त भारत @ 31 दिसंबर 2029 नशा माफियाओं की उलटी गिनती शुरू!
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
