नया सवेरा नेटवर्क
जो कुछ होना, अर्थपूर्ण होना
चूल्हे में लकड़ी का जलना
और धधक कर राख हो जाना
जलना हो तो ऐसे जलना
किसी के पेट की आग बुझाना
चलना हो तो ऐसे चलना
मलय समीर सा झोंका बनना
बिन कुछ कहे अहर्निश बहना
हर मन को शीतल कर जाना
बूँद जो होना तो ओस कण सा
धरती की तुम प्यास बुझाना
बूँद बूँद से दरिया बनना
दरिया से सागर हो जाना
यदि तुम होना मेघ कभी तो
अदृश्य हुए अमृत बरसाना
बंजर धरा सिंचित कर जाना
सुरभित मधुमय वन उपजाना
जो भी होना, पूरा होना
होने का तुम मर्म समझना
अर्थहीन जीवन न बीते
जीने का तुम धर्म निभाना
कवि सन्तोष कुमार झा
सीएमडी कोंकण रेलवे, मुंबई
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)