Jaunpur News: सीएमओ के निरीक्षण में कई दिनों से अनुपस्थित मिले चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के निर्देश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक शांडिल कई दिनों से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। सीएमओ ने मरीजों का उपचार और आवश्यक जांच आभा आईडी के माध्यम से सुनिश्चित करने तथा संबंधित विवरण एबीडीएम और यूडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच कराने पर भी जोर दिया।


औषधि भंडार में 165 प्रकार की दवाएं उपलब्ध मिलीं। फार्मासिस्ट को दवाओं की मांग और आपूर्ति का विवरण डीवीडीएमएस पोर्टल पर दर्ज करने तथा अनुपलब्ध दवाएं तत्काल ड्रग वेयरहाउस से प्राप्त कर मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एआरवी और एएसवी भी उपलब्ध मिलीं।


क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत केंद्र पर टीबी के 20 और एमडीआर-टीबी के 13 मरीज मिले। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी को नियमित रूप से दवाएं दी जा रही हैं। सीएमओ ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार और मरीजों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में स्नातक चुनाव में 42.01 और शिक्षक चुनाव में 72.07 प्रतिशत मतदान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!