नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शुक्रवार को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चला।
वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 60,396 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 25,377 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 17,975 पुरुष और 7,402 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 42.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं, खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6,776 मतदाताओं में से 4,884 ने मतदान किया। इनमें 4,034 पुरुष और 850 महिला मतदाता शामिल रहीं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 72.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन का जायजा लिया। वे पूरे दिन भ्रमणशील रहे और जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से भी संपर्क बनाए रखा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

