मां दुर्गा स्तुति

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मां दुर्गा स्तुति 

     🕉️🕉️🕉️🕉️


चिति चिता चिंता चित्रा,चंद्रघंटा चितरूपा,

चामुंडा,हे दुर्गा,चंड-मुंड की विनाशिनी ।।

सती साध्वी सत्ता सर्वविद्या सुंदरी सावित्री,

शिवदूती,सत्या,माँ,सर्वदा नवघातिनी ।।

सर्व शास्त्रमयी,सर्व असुर विनाशी,भाव्या,

सुर सुन्दरी,जलोधरी,त्रिशूल धारिणी ।।

आओ हे कराली,क्रिया,कैशोरी, कुमारी,क्रूरा,

शक्ति भक्ति दीजै कालरात्रि, ब्रह्मवादिनी ।।1।।


भव्या, भद्रकाली,भव प्रीता,भाविनी,भवानी,

हे अभेद्य विक्रमा,त्रिनेवा, भवमोचनी ।।

मधुकैट महंद्री,मातंगी,महातपा मना,

माहेश्वरी,मुक्तकेशी,भैंसासुर मर्दिनी ।।

ब्राह्मी, बुद्धि बहुला बहुलप्रेमी, बलप्रदा,

बुद्धिदात्री,नारायणी, कौमारी,कात्यायिनी ।।

विमला,वाराही,विष्णुमाया, बृद्धमाता,नित्या,

दास पै दया करो अपर्णा, विंध्यवासिनी ।।2।।


आओ घोररूपा,रत्नप्रिया, रौद्रमुखी,लक्ष्मी,

एंद्री,एक कन्या,आद्या,भाग्य को सॅंवार दो ।।

अग्निज्वाला,अहंकारा,अगौढा, अनंता,आर्या,

अनेक शस्त्रहस्ता,माँ देश का विचार दो ।।

देवमाता,दक्षकन्या,दक्ष यज्ञ नाशिनी मां,

प्रौढ़ा,ज्ञाना, युवती,हे यति: जया तार दो ।।

पाटला,प्रत्यक्षा,पिनधारिणी,माँ परीधाना,

सबके हृदय परमेश्वरी माँ प्यार दो ।।3।।


पटलावती,अनेकवर्णा, सर्वमंत्रमयी,

तू है महाबला,मां अनेक अस्त्र धारिणी ।।

सर्ववाहन वाहना,निशुंभ-शुंभ हननी,

पुनः पधारो,आज सत्यानंद स्वरूपणी ।।

शांभवि,पटांबरी,मतंग मुनि पूजिता हो,

उत्कर्षिणी,अभव्या,कलमंजीर रंजनी ।।

कर जोरे खड़े हैं "सुरेश" क्लेश देश पर,

आइके बचाओ शेरावाली,विघ्न नाशिनी ।।4।।


आप सबको नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं


सुरेश मिश्र

हास्य कवि मुंबई


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!