Mumbai News: डॉ सुधाकर मिश्र के प्रकाशित गीत, तरुणाई के गीत का लोकार्पण

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। हिंदी साहित्य जगत के मूर्धन्य कवि, गीतकार, साहित्यकार और खंड काव्य तथा महाकाव्य के रचयिता डॉ. सुधाकर मिश्र के सद्य प्रकाशित गीत संग्रह “तरुणाई के गीत” का लोकार्पण मीरा रोड पूर्व के विरुंगला केंद्र के खचाखच भरे सभागार में हुआ। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डॉ. शीतलाप्रसाद दुबे ने लोकार्पण समारोह का विषय परिवर्तन किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवि और साहित्यकार हृदयेश मयंक की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. संतोष कौल काक की अध्यक्षता में एमडी कॉलेज के उप प्राचार्य एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश शुक्ल एवं डॉ. माधुरी सिंह ने विचार रखे। इस अवसर पर रामेश्वर नाथ मिश्र “अनुरोध” के दोहा संग्रह “खरी – खरी मैं कह रहा” का लोकार्पण डॉ. सुधाकर मिश्र के हाथों संपन्न हुआ। संचालन राकेश दुबे ने किया।



गीत हृदय का मंत्र बंध है : डॉ. मिश्र

‘तरुणाई के गीत’ के लोकार्पण के बाद अपने वक्तव्य में डॉ. सुधाकर मिश्र ने कहा कि जो हृदय की भावनाओ को, अर्थों को उमंगों को लय, तुक छंद को मंत्र की तरह बांधता है। वो गीत है। सही अर्थों में कहें तो गीत हृदय का मंत्र बंध है। मेंरा मानना है कि बिना पीड़ा के गीत नहीं लिखे जाते। ये गीत मेरे हृदय के टुकड़े हैं और हृदय के टुकड़े को फाड़ कर फेंका नहीं जाता। डॉ. मिश्र ने संग्रह की प्रासंगिकता पर कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए इस संग्रह के गीत और पत्नी के प्रति के प्रेम बहुत जरूरी है। इस पुस्तक के गीत मेरी तरुणाई के समय के हैं। कालावधि की दृष्टि से इसमें 1960 से 1973 तक के गीत संग्रहित हैं। परिवार से दूर रहने वाले युवक की मनोदशा की अभिव्यक्ति के रूप में ये गीत अनुवर्तित हुए हैं। अतएव इन गीतों को यौवन का प्रेमालाप कहा जा सकता है। हिंदी साहित्य में खंडकाव्य की दृष्टि से रामोदय और महाकाव्य की दृष्टि से आदिराज पृथु का अपना अलग ही महत्व है, इसके रचयिता डॉ. सुधाकर मिश्र ने कालिदास कृत मेघदूत का पद्यानुवाद मेघदूत सुधाकरम् के रूप में किया है। इसके अलावा हिमाद्रि गर्जन, शांति का सूरज, कुरसी / काव्यत्रयी, सुधाकर शतक, मनीप्लांट और फूल, अग्रदूत सूर्योदय के, मौसम बदलता है , अंजुरी भर चांदनी जैसे कविता और गीत संग्रह के रचयिता डॉ. सुधाकर मिश्र के खाते में कई सम्मान और पुरस्कार है। 


इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ. कृपाशंकर मिश्र, डॉ. हरिप्रसाद राय, रमन मिश्र, राकेश शर्मा, डॉ. अजीत राय, जयशंकर तिवारी, बृजमोहन गुप्ता, मीरा भायंदर महानगर पालिका परिवहन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्र, राजमोहन गुप्ता, महेंद्र मिश्र, आरए सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, बृजेश तिवारी, सुशीलकुमार दुबे, सुभाष पांडेय, दीपक खेर, अंजू विष्ट धामी, अनिल वर्मा समेत बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि, पत्रकार और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की दी गई जानकारी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!