Jaunpur News: भारी वाहनों का नो एंट्री की मांग को लेकर किसान देंगे डीएम, एसपी को ज्ञापन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक । पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में किसानों ने रविवार शाम बैठक कर राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर हो रही दुर्घटना व जनहानि से डीजीपी को हो रहे नुकसान से बचाने के लिए डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर भारी वाहनों का नो एंट्री की मांग करने का निर्णय लिया। इसके अलावा मुआवजे पर ब्याज , अधूरी सड़क का निर्माण, दुर्घटनाओं में मृत लोगों को मुआवजा दिए जाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर पांच सौ से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है। अधिकाधिक संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण भारी वाहनों का अधूरी सड़क पर आवागमन है। दुघर्टनाओं में मरने से जनहानि तो होती ही है, इससे देश की डीजीपी को भी क्षति पहुंचती है। सड़क दुर्घटनाओं से जनहानि के साथ डीजीपी को रहे नुकसान के संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपने वक्तव्य में किया था। अन्य वक्ताओं ने कहा कि नो एंट्री  की मांग किसी को राजस्व की हानि पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि दुघर्टनाओं की बाढ़ रोकने के लिए की जा रही है,ताकि दुघर्टनाओं पर अंकुश लग सके। बैठक को पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम, ए के चौबे, हरेंद्र सिंह सोनू, अरविंद पांडेय,रामेश्वर सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर पर रमाशंकर सिंह, कंचन यादव,भरत गुप्ता, बबलू यादव,संदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मेधावियों का किया सम्मान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!