Jaunpur News: पीयू में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत नशामुक्ति एवं वृक्षारोपण अभियान

Naya Savera Network

छात्रावास में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने लिया परिसर में हरियाली का संकल्प

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर l वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्रावास परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं अन्य उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थियों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उन्हें स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों के रखरखाव के प्रति जागरूक किया गया।


सेवा संकल्प अभियान के संयोजक व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विश्वविद्यालय को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी एवं विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर श्रीनिवास रामानुजन छात्रावास में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश भास्कर ने ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत छात्रावास परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

इसी क्रम में चरक छात्रावास के विद्यार्थियों ने छात्रावास  के बाहर वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर चीफ वार्डन प्रो अविनाश पाथर्डीकर ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को बताया। इसी क्रम में महिला छात्रावास में भी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया।

चीफ वार्डन प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। 


इसी क्रम में विश्वकर्मा छात्रावास में नशा मुक्ति संकल्प और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यार्थियों ने नशा न करने का संकल्प लिया और उस पोस्टर के माध्यम से भी प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को नशे और उसके दुष्प्रभाव की चर्चा और उससे दूर रहने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं मुख्य कुलानुशासक प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा की नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए। 


इस अवसर वार्डन डॉ सुशील कुमार, डॉ विशाल यादव, डॉ नितेश जायसवाल,  डॉ सुनील यादव, डॉ. अनु त्यागी, डॉ. कृष्णा सिंह,  डॉ. निमिषा यादव, डॉ. जया शुक्ला विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीयू के 12 शिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बनाई जगह


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!