11 नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, सरस चंद श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से की भागीदारी की अपील
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर की ओर से पितरों की स्मृति में अन्नदान महादान संकल्प के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों भोजन पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (सीआरओ) अजय अंबष्ट ने कहा कि अन्नदान महादान है। जरूरतमंदों को भोजन कराना पुनीत कार्य है। पूर्वजों की स्मृति में समाज के हर वर्ग के लोगों को भोजन वितरित करने से सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। भूखे को अन्न और प्यासे को पानी देना सबसे बड़े पुण्य कार्यों में शामिल है।
श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की प्रेरणा से समाज के लोगों को निरंतर सेवा कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष एवं प्रिंसिपल डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है और लोगों में सेवा व सहयोग की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, डॉ. सलिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव रोशन, लखन श्रीवास्तव, डॉ. गणतंत्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव पत्रकार, मनीष श्रीवास्तव बच्चा, धनंजय श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव राजू, विनीत श्रीवास्तव, आलोक, बृजेश वर्मा, सोमेश श्रीवास्तव, अश्विनी अस्थाना, अभिलव श्रीवास्तव, लालबहादुर यादव नेपाली सभासद, विजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, सुधाकर श्रीवास्तव, सुमति श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव दीपक, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, दीपक पत्रकार पीटीआई, अंकित श्रीवास्तव पत्रकार, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव अज्जू, राजीव कुमार, मंगल श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव सिपाह, अनिल बबलू श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मोहन, आरपी श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, अतुल मिश्रा, गौतम यादव और अनूप यादव सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सुरक्षित एप्लीकेशन प्रोजेक्ट
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)