Jaunpur News: नवरात्र और दशहरा पर जौनपुर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Naya Savera Network

20 अक्टूबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। यह व्यवस्था 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगी। हालांकि, गैस, डीजल, पेट्रोल और चिकित्सा संबंधी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त और दुर्घटनारहित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार, पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा और कुत्तुपुर तिराहा से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, चांदपुर हाईवे अंडरपास पर यह प्रतिबंध सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगा।


यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित समय के दौरान शहर में भारी वाहन लेकर प्रवेश नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर में 41 एटीएम कार्ड के साथ हरियाणा का शातिर गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!