जौनपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, खेत की जुताई को लेकर हुआ था विवाद

Naya Savera Network


पट्टीदारों पर मारपीट का आरोप, नामजद दोनों आरोपी गिरफ्तार; गांव में पुलिस तैनात

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव में सोमवार शाम खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पट्टीदारों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, जरौना निवासी काशीनाथ उपाध्याय सोमवार शाम करीब छह बजे अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान पट्टीदार विनोद और विकास मौके पर पहुंचकर जुताई का विरोध करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ने काशीनाथ के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


परिजन उन्हें इलाज के लिए मछलीशहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


सूचना पर मीरगंज थानाध्यक्ष अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा भी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने बताया कि परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सहायता राशि के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!