Trending

Jaunpur News: भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथम

Naya Savera Network

मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत कुलपति प्रो. आर. के. सिंह जी के दिशा-निर्देशन में 1 अक्टूबर 2026 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर सहित संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारत के भविष्य, विकास, युवा शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए।


 कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. शशिकांत यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया तथा “मेरे सपनों का भारत” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और युवाओं के सपनों, संकल्पों एवं सकारात्मक सोच से ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला तैयार होगी।


विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की अभिनव कीर्ति पांडेय ने प्रथम स्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, बलूची, केराकत, जौनपुर की राधा गिरी ने द्वितीय स्थान तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज, जौनपुर के मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इसी क्रम में गाजीपुर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में समता पी.जी. कॉलेज की जागृति बरनवाल ने प्रथम स्थान, समता पी.जी. कॉलेज की शुभांगी चौबे ने द्वितीय स्थान तथा वासुदेव यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराग यादव, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. उदयभान यादव, डॉ. सूर्योदय भट्टाचार्य एवं डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने प्रतिभागियों के वक्तव्य, विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, भाषा एवं अभिव्यक्ति के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन सत्यम त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र द्विवेदी, डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज, जौनपुर के प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा, समता पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


इस अवसर पर डॉ. अंकित राय, डॉ. राहुल राय, डॉ. विपुल यादव, डॉ. सोहन यादव, डॉ. अनामिका शुक्ला, डॉ. सोमरू राम, डॉ श्वेता पांडेय, डॉ अजय मौर्य, डॉ विशाल यादव, श्री अजीत कुमार यादव, श्री आदित्य जायसवाल एवं श्री अविनाश कुमार राय सहित विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जौनपुर की कंपनी ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!