Jaunpur News: डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।


अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के अलावा सिकरारा, बक्शा, बदलापुर, खुटहन और सुईथाकला विकास खंडों में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा। उन्होंने कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान, मतदान की निगरानी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों को कम किराये पर कमरे देने की अपील


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!