नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं,जौनपुर। वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन शुक्रवार को मड़ियाहूं विकासखंड में सकुशल संपन्न हुआ। मतदान के दौरान शिक्षक निर्वाचन में 77.6 प्रतिशत, जबकि स्नातक निर्वाचन में 44.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट वर्षा बंग ने बताया कि मड़ियाहूं विकासखंड में शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 505 मत निर्धारित थे, जिनमें से 373 शिक्षकों ने मतदान किया। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन में कुल 77.6 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, स्नातक निर्वाचन में कुल 3737 मतों में से 1589 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक निर्वाचन में कुल 44.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान के दौरान मतदेय स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वहीं, उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय और क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता ने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

