नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों से अभ्यर्थियों को कम किराये पर कमरे उपलब्ध कराने की अपील की है।
नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने समस्त होटल मालिकों और प्रबंधकों को अवगत कराया है कि पीईटी परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे जनपदों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जौनपुर आने की संभावना है।
प्रशासन ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों से अनुरोध किया है कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित किराये से कम दर पर कमरे उपलब्ध कराकर उन्हें सहूलियत प्रदान करें, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ठहरने में परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में अब तक डेंगू के 26 और मलेरिया के 19 मरीज मिले
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
