Jaunpur News : आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत, महिला गंभीर

Naya Savera Network

रामनगर, जौनपुर। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के समय दोनों खेत की ओर गई थीं। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में श्रद्धा (20) पुत्री रमापति पटेल और शोभावती (32) पत्नी राहुल पटेल झुलस गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया, जबकि शोभावती की हालत गंभीर बनी हुई है। श्रद्धा तीन बहनों में सबसे छोटी थी और पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रही थी। वह अपनी मां के साथ घर पर रहती थी।

श्रद्धा के पिता रमापति पटेल मुंबई में हैंडलूम का काम करते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!