Jaunpur News: नकदी व गहनें लेकर युवती फरार, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चन्दवक। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के परिजनों ने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना देते हुए घर से नकदी व गहनें लेकर फरार हो जाने का आरोप लगाया है। 

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी रविवार भोर में लगभग तीन बजे जब घर के सब लोग सो रहे थे। उस समय घर से 5000 नगद एवं सभी के सोने चांदी के गहनें लेकर घर से फरार हो गई। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवती का पता नही चल सका है। सोमवार दोपहर युवती के परिजनों ने युवती के नकदी व गहनें समेत लापता होने की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक को दी है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवती के मोबाइल एवं सीसीटीबी फुटेज के जरिये युवती की खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!