Jaunpur News : खेतासराय में पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Naya Sabera Network
जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 9 सितंबर को खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रवि आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव का निवासी है। उसके खिलाफ खेतासराय थाने में बीएनएस की धारा 87/69 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह वांछित चल रहा था।

यह कार्रवाई एसपी डॉ. कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर हुई। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और सीओ शाहगंज गिरेन्द्र सिंह की देखरेख में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की। टीम में उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र यादव और रिजर्व कांस्टेबल मुनील शुक्ला शामिल रहे।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!