Jaunpur News : सुमित ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

Naya Sabera Network
गौराबादशाहपुर , जौनपुर। 9वीं यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी नयनसंड, गौराबादशाहपुर के कक्षा 10वीं के होनहार छात्र सुमित राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सुमित ने इससे पहले भी सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुका है। स्कूल के मैनेजर रोहित प्रताप पाल ने कहा कि सुमित राय ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। प्रिंसिपल साइमन क्रिस्टोफर मिंज ने कहा कि छात्र ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा सुप्रभात चिल्ड्रेंस परिवार गौरवान्वित है। इस मौके पर सुप्रभात स्कूल के संरक्षक सुभाषचंद्र पाल और वाइस प्रिंसिपल अलाउद्दीन समेत सभी स्टाफ ने सुमित राय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!