Jaunpur News: प्रांतीय खेलकूद समारोह में गौराबादशाहपुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 26 प्रतिभागियों ने जीते 33 पदक

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से आयोजित प्रांतीय खेलकूद समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रांत में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मयंक माझावर, सुल्तानपुर में आयोजित हुई।


प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 26 भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 18 रजत सहित कुल 33 पदक अपने नाम किए। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।


शिशु वर्ग में भैया देव सिंह ने व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि बाल वर्ग में बहन रिया यादव व्यक्तिगत चैंपियन शील्ड जीतने में सफल रहीं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में तेजल सिंह, सौम्या, अंशिका, शिवांगी चौहान, देव सिंह, रिया यादव, आदित्य यादव और आयुष यादव शामिल रहे।


विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के खेलकूद प्रमुख डब्लू जी, राजेश जी एवं किरन यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।


प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले भैया-बहन आगामी 12 से 16 अक्टूबर तक देवरिया में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी क्षेत्रीय स्तर पर भी विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आंधी-बारिश ने उड़ाई बिजली व्यवस्था की बत्ती! 24 घंटे से अंधेरे में सैकड़ों गांव, कहीं पेड़ गिरा तो कहीं टूटे खंभे


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!