Jaunpur News : एंटी करप्शन मिशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी का स्वागत

Naya Sabera Network
बोले- ईमानदारी और पारदर्शिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
खेतासराय जौनपुर। एंटी करप्शन मिशन में प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद लखनऊ से अपने गृह क्षेत्र खेतासराय पहुंचने पर राकेश शर्मा का समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों का कहना था कि खेतासराय की मिट्टी से जुड़े व्यक्ति को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। एंटी करप्शन मिशन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में राकेश शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।  संगठन ने उनसे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों एवं नीतियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई है। लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के दौरान एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी प्रभात शंकर तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक मोहर सिंह, उत्तर प्रदेश संयोजक धर्मराज सिंह, उत्तर प्रदेश महामंत्री अवधेश दुबे, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री अश्विनी मिश्रा तथा अमेठी जिला अध्यक्ष ध्यान सिंह मौजूद रहे। पदाधिकारियों की मौजूदगी में राकेश शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राकेश शर्मा ने कहा कि पद उनके लिए सम्मान से अधिक जिम्मेदारी और जवाबदेही का विषय है। संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा करना और आम लोगों तक संगठन के संदेश को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!