Jaunpur News : नशे में वाहन चलाने वालों पर हुई कार्रवाई

Naya Sabera Network
13 का काटा चालान, प्रेशर हॉर्न लगाने वालों पर भी शिकंजा 
खेतासराय जौनपुर। नेशनल हाईवे पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। टीएसआई राजेश सिंह ने कांस्टेबल संदीप सिंह और मिंटू कुमार के साथ ट्रक, बस, बाइक और आटो रिक्शा समेत करीब 40 वाहनों की जांच की। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालक पकड़े गए, जबकि प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 13 वाहनों का चालान किया गया।
टीएसआई ने शराब की जांच करने वाले यंत्र से वाहन चालकों की जांच की। नशे में वाहन चलाते मिले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अचानक हुई चेकिंग से हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, हालांकि जांच पूरी होने के बाद वाहनों को तत्काल आगे रवाना किया जाता रहा।
यातायात पुलिस का विशेष जोर हाईवे पर चलने वाले वाहनों में प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर रहा। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। तेज आवाज वाले ऐसे हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही हृदय रोगियों और अन्य संवेदनशील लोगों को परेशानी हो सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप हॉर्न का इस्तेमाल करने की अपील की। टीएसआई राजेश सिंह ने बताया कि नशे में वाहन चलाना चालक के साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के लिए भी खतरा है। हाईवे पर प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!