Jaunpur News : न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का करेंगे प्रयास

Naya Sabera Network


दीवानी बार के नवनिर्वाचित मंत्री का सद्भावना मंच के सदस्यों ने किया स्वागत अभिनन्दन 
जौनपुर। सद्भावना मंच के सदस्यों ने रविवार की रात केरारवीर मंदिर परिसर में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित मंत्री मनीष सिंह का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया। सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिवक्ता  समाज के हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा किया।
स्वागत समारोह से पूर्व नव निर्वाचित मंत्री ने बाबा केरार वीर मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना किया। इसके पश्चात सद्भावना मंच के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्रम तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत श्री सिंह ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सद्भावना एवं आपसी सहयोग से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा के जिला मंत्री सुधांशु सिंह, राजकुमार रघुवंशी, रोहित सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौतम गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह और आनंद कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नीलमणि सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, आशीष सिंह, अजय सिंह मास्टर, आलोक गुप्ता, अनिमेष सिंह, अशोक कुमार, आदित्य निकुम्भ, निखिल, रजत सिंह, शिवम, विवेक सिंह आदि प्रमुख रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!