Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान: ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी विश्वकर्मा ने मारी बाजी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

​सिकरारा, जौनपुर। 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के स्वामी विवेकानंद हॉल में "मेरे सपनों का भारत" विषय पर ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

​कड़े मुकाबले के बीच प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर की कक्षा पांच की छात्रा साक्षी विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय भुइला की छात्रा मानवी सिंह ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय अलीगंज की छात्रा नेहा प्रजापति में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण व प्राथमिक स्तर पर इस तरह के मंच मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की नई दिशा मिलती है। मा. प्रधानमंत्री जी के 2047 में विकसित भारत की संकल्पना ऐसे ही बच्चे पूरा करेंगे।


​ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चे और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि हमारे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे बहुत ही प्रतिभावान है केवल उनको उचित व बेहतर मंच मिलने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने सभी आगंतुकों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दिनेश उपाध्याय राजीव सिंह लोहिया, प्रवीण सिंह प्रवक्ता, सुनील सिंह सतीश सिंह अनंत यादव सुरेंद्र प्रजापति वीरेंद्र सिंह संदीप सिंह प्रमोद सिंह हरेंद्र सिंह तेरसू राम प्रदीप यादव लालमनी देवी मंजू जैसवार नेहा जायसवाल आराधना उपाध्याय गजाला बानो शुभेंदु सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चित्रकला प्रतियोगिता में सुष्मिता ने प्राप्त किया प्रथम स्थान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!