नया सवेरा नेटवर्क
खुर्जा। सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और मानवता के संदेश के साथ सत्यप्रकाश सिंह (प्रतिनिधि- सांसद महेश शर्मा) का जन्मदिन “जन सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, खुर्जा विधानसभा 70 के नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच फल, साड़ियां, टी-शर्ट एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
मुकेश मासूम ने भाई साहेब सत्यप्रकाश सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु, सुखी और यशस्वी जीवन की कामना की। मुकेश मासूम ने कहा कि सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि व्यक्तिगत खुशियों को जनसेवा से जोड़कर उन्हें और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि उनका प्रयास सदैव यही रहेगा कि सामाजिक और व्यक्तिगत अवसरों को जनहित एवं सेवा की भावना से जोड़ा जाए। समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना मजबूत होगी, तभी ऐसे आयोजनों का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता सत्यप्रकाश सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करें कि वे सदैव लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बने रहें और उनका जीवन मानवता, सद्भाव, सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना से सुशोभित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 2217 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, 27,110 बच्चों ने लिया हिस्सा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
