नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबागचा राजा के पावन दरबार में ज्वेल मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जिवनलाल शाह एवं जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ. अल्पा संजय शाह ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर लालबागचा राजा के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले की गरिमामयी उपस्थिति रही। भव्य एवं आकर्षक सजावट से सजे बप्पा के दरबार में संजय शाह एवं अल्पा शाह ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ दर्शन किए और समाज, देश तथा समस्त मानव समाज के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की प्रार्थना की। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर लालबागचा राजा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी आस्था और उत्साह देखने को मिला। गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर डॉ. संजय शाह ने कहा कि गणपति बप्पा विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति हैं। बप्पा के चरणों में सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सद्बुद्धि और मंगल लेकर आए। भगवान गणेश सभी के विघ्न दूर करें तथा सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, यही हमारी हार्दिक प्रार्थना है। डॉ. अल्पा शाह ने भी गणपति बप्पा से समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और सेवा भावना निरंतर मजबूत होने की कामना की।
लालबागचा राजा के अध्यक्ष बालासाहेब कांबले के सान्निध्य में हुए इस भक्तिमय मिलन ने गणेशोत्सव की श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव की भावना को और भी विशेष बना दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीबीएसई जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ी ने लगाया धांधली का आरोप, जांच की मांग
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel