नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। 96 यूपी बटालियन के नवनियुक्त कमांडिंग ऑफिसर रोशन जमीर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार विद्यालय का दौरा किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर ने विद्यालय की गतिविधियों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यालय परिवार की ओर से उनके प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिकारी राकेश कुमार, अभिषेक सिंह, राजीव सिंह (बच्चा सिंह), रमेश चंद्र सिंह, राजेश सिंह, अंबर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
