Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। तिघरा गांव स्थित सायनाथ पाल इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए और बुरी नजर रखने वाले अराजक तत्वों से बचाव के उपायों का लाइव डेमो भी दिया।


उन्होंने छात्राओं से कहा कि छेड़छाड़ या किसी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में पुलिस के लिए 112, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में महिला आरक्षी सुमन यादव, प्रतिमा यादव और मोना भी मौजूद रहीं। महिला पुलिसकर्मियों से छात्राओं ने सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे। प्रबंधक रामबली पाल ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत – देवेंद्र फडणवीस


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 





एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!