नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें जुलाई से सितंबर 2026 तक चल रहे संभव अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भवन, पोषण ट्रैकर, खाद्यान्न वितरण, गृह भ्रमण, टीकाकरण, बच्चों के वजन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की स्थिति पर चर्चा हुई।
सीडीओ ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को एक सप्ताह में पूरा कराने और पुराने केंद्रों में आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सैम बच्चों के घर नियमित गृह भ्रमण करने को कहा। आशा और एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर सैम बच्चों के फॉलोअप की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
मुंगराबादशाहपुर विकासखंड में संभव अभियान की खराब प्रगति पर सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने और नियमित फॉलोअप करने को भी कहा गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एनएच-233 चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा प्रतिकर, डीएम ने दिए भुगतान में तेजी के निर्देश
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


