Jaunpur News : मोहरियांव में 26 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला, प्रमुख पात्रों की भूमिकाएं तय

Naya Savera Network


जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के मोहरियांव गांव में ऐतिहासिक आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति की बैठक चौरा माता मंदिर परिसर में हुई। बैठक में आगामी रामलीला के आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति की ओर से इस वर्ष रामलीला का मंचन 26 अक्टूबर 2026 से शुरू किया जाएगा। समिति पिछले 36 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन करती आ रही है।

बैठक में रामलीला के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों और पात्रों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति ने सभी सदस्यों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और आपसी तालमेल के साथ तैयारियों को पूरा करने की अपील की।

इस दौरान रामलीला के प्रमुख पात्रों का चयन भी किया गया। श्रीराम की भूमिका कार्तिकेय विश्वकर्मा, लक्ष्मण की भूमिका अवकाश तिवारी साजन, भरत की भूमिका अभिषेक मिश्रा और सीता की भूमिका आशीष विश्वकर्मा निभाएंगे। वहीं हनुमान की भूमिका सोनू तिवारी, अंगद की भूमिका बड़े चौबे और रावण की भूमिका अंकित तिवारी टिंकू को सौंपी गई है। अन्य पात्रों और सहयोगियों की भी जिम्मेदारियां तय की गईं।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग, सत्य और धर्म के संदेश को समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। पिछले 36 वर्षों से समिति पारंपरिक और धार्मिक माहौल में रामलीला का आयोजन करती आ रही है। इसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं।

बैठक में मंचन के दौरान व्यवस्था, पात्रों की तैयारी, मंच सज्जा, मेकअप और सूचना व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और रामलीला को सफल बनाने की अपील की।

इस मौके पर डायरेक्टर सोनू तिवारी, उप डायरेक्टर संतोष मिश्रा, मैनेजर कमलेश दुबे, उप कोषाध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी डब्लू, सूचना मंत्री पवन गुप्ता, डेकोरेशन मंत्री विमल मिश्र मोनू, मेकअपमैन मोनू विश्वकर्मा और चंदन पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा समिति के अन्य पदाधिकारी, पात्र और सदस्य भी उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!