अयोध्या धाम में रामनाम की महिमा का किया बखान

Naya Savera Network

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

अयोध्या धाम। सद्गुरु कुटी गोलाघाट में चल रही नव दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिन जौनपुर के चौकियां धाम से पहुंचे कथावाचक सीताराम नाम शरण महाराज ने रामनाम जप और कीर्तन की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि कलियुग में परमात्मा का नाम जप और कीर्तन मानव जीवन के कल्याण, शांति और मुक्ति का सरल साधन माना गया है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ग्रंथों, वेदों और संतों के अनुसार सतयुग में ध्यान, त्रेतायुग में यज्ञ और द्वापर में पूजा-अर्चना से जो फल प्राप्त होता था, वही कलियुग में प्रभु के नाम का स्मरण और कीर्तन करने से प्राप्त हो सकता है। रामनाम का स्मरण मन के विकारों को दूर कर आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से रामनाम का जाप करने वाले व्यक्ति को आंतरिक शांति और सुख की अनुभूति होती है।


कथा के दौरान महंत अनील शरण महाराज, बिहारी शरण महाराज, अट्टू पुजारी, सरिता, पम्मी राय, विनोद सिंह, राहुल त्रिपाठी, महेंद्र शरण महाराज, लाल बाबा, सुरेंद्र गिरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सौरभ का सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!