लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए दी बधाई
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर , जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र पहलवान सौरभ यादव का 79 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में हुए ट्रायल में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है। जो आगामी नवंबर माह में कजाकिस्तान में आयोजित होगी। इस चयन से परिवार के साथ ही शुभचिंतकों और इलाके के लोगों में प्रसन्नता है। लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर, सूर्यनाथ यादव, अनीस, रमाकांत, मो.जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, खलीलुर्रहमान, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आंखों में आंसू, दिल में यादें... प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव को चित्रांश समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

