Jaunpur News : राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

Naya Sabera Network

जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन एवं पी0एल0वी0 द्वारा मोटरसाईकिल को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार शशि द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर जनपद जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लिये रवाना किया गया। इस प्रचार वाहन द्वारा तहसील व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनता को जागरूक किया जायेगा। वाहन में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी पम्पलेट, पोस्टर, स्टीकर वितरित की जायेगी। 
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, जौनपुर अनिल कुमार यादव-प्रथम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, लोक अदालत, जौनपुर रणजीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, जौनपुर श्रीमती श्वेता यादव, सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह व जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार के प्रतिनिधि के तौर पर चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राजीव गुप्ता, अधिवक्तागण व अन्य उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!