Jaunpur News : ट्रांसफार्मर से लदा पिकअप पलटा, सभी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Naya Savera Network
चंदवक। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बरमलपुर के पास बुधवार शाम ट्रांसफार्मर से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पिकअप पर लदे सभी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में चालक समेत किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने से राजस्व की भारी क्षति हुई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए नए ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा था। बरमलपुर गांव के पास अचानक एक बाइक सवार को बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें लदे ट्रांसफार्मर सड़क और खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!