Jaunpur News: कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर कर रही प्रहार : डॉ. अजय सिंह

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को दूधनाथ सिंह महाविद्यालय परिसर में भाजपा मछलीशहर के प्रभारी दिनेश मौर्य और जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इसके बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।


उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों पर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रही है। कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर विपक्ष भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों पर भी प्रश्न खड़े किए जा रहे हैं।


डॉ. सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा कैबिनेट सचिव को लिखा गया पत्र चुनाव प्रक्रिया से संबंधित नहीं था। उन्होंने दावा किया कि फार्म-6 को सुप्रीम कोर्ट पहले ही वैध ठहरा चुका है। उनके अनुसार चुनाव आयोग राष्ट्रपति के अधीन संवैधानिक संस्था है, लेकिन विपक्ष अपनी राजनीतिक असफलता के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है।


उन्होंने कहा कि देशभर में संचालित एसआईआर से संबंधित सभी निर्णय चुनाव आयोग ने सर्वसम्मति से लिए हैं। ईवीएम को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने ईवीएम को हैक करके दिखाने की चुनौती दी थी, तब आरोप लगाने वाले सामने नहीं आए। उन्होंने राफेल सौदे और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।


इस दौरान पूर्व विधायक सुषमा पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, राजेश जायसवाल, चंदन केसरी, नितेश सेठ, रोहित जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | वसूली और लूट का मामला: निलंबित थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश ने किया आत्मसमर्पण, होगी पूछताछ; तीन जिलों में छापेमारी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!