Jaunpur News: पेड़ गिरने से दो टोटो क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे तेज हवा और हल्की बारिश के बीच मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर काजीकोट मोहल्ले में सड़क किनारे लगा विशालकाय पेड़ अचानक उखड़कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दो टोटो क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के समय टोटो में सवार यात्री और चालक संजीव कुमार गुप्ता समय रहते उतरकर सुरक्षित भाग निकले।


काजीकोट निवासी संजीव कुमार गुप्ता सवारियों को लेकर मड़ियाहूं पड़ाव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेड़ गिरने लगा। खतरा भांपकर चालक और सवारियां टोटो से उतर गईं, लेकिन पेड़ टोटो के ऊपर गिर पड़ा और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मेहंदीगंज निवासी राजेश पटेल भी साइकिल छोड़कर भाग निकले। उनकी साइकिल भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रमोद जायसवाल का दूसरा टोटो भी पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने से बिजली का पोल भी टूटकर गिर गया और यातायात बाधित हो गया।


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पेड़ हटवाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, बाईपास रोड पर चंडिका माता मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर नगर पंचायत के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!