Jaunpur News: भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। ग्राम विकास इंटर कालेज में बुधवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विकास खंड में संचालित माध्यमिक विद्यालयों के करीब 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा व शाहगंज विधानसभा संयोजक नरेंद्र उपाध्याय ने की। प्रधानाचार्य ने सभी आगतो के प्रति आभार जताते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अमृत लाल यादव ने किया।

भाषण प्रतियोगिता में आकृति उपाध्याय ने प्रथम, श्वेता यादव द्वितीय तथा काजल बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में आरुषी यादव ने प्रथम, आयुषी वर्मा ने द्वितीय तथा संध्या निषाद ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में इन्शा ने प्रथम स्थान पूनम मौर्या दूसरे पर तथा प्रज्ञा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें | Bihar News: बिहार में दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं पर प्रभावी रोक जरूरी: बिनय कुमार यादव 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!