Jaunpur News : अपनों का स्नेह,सम्मान पाकर हूं अभिभूत: अज्जू दुबे

Naya Savera Network


मुंबई। भाजपा नेता अजय शंकर दुबे अज्जू का मुंबई प्रवास के दौरान नालासोपारा के दुबे स्टेट में जन संवाद और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां पर श्रीराम सेवा संस्थान ट्रस्ट की तरफ से ट्रस्टी/अध्यक्ष अतुल तिवारी की उपस्थिति में अजय शंकर दुबे का स्वागत अभिनंदन अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर किया गया।इस मौके पर अजय शंकर दुबे ने कहा कि आप सब के बीच मिल रहे अपनेपन,स्नेह,प्यार और सम्मान से अभिभूत हूं।आगे कहा कि अपनों का साथ और आशीर्वाद ही सबसे बड़ा बल है जो हमें जीवन के हर मोड़ पर मजबूत बनाता हैं।अपनों का स्नेह और साथ जीवन का अनमोल क्षण होते हैं।एक दूसरे के साथ और सम्मान से ही समाज मजबूत बनाता हैं।साथ,प्रेम,सम्मान और सहयोग ही एक स्वस्थ और सशक्त समाज की वास्तविक नींव होती हैं।इस मौके पर अमित दुबे दुबे स्टेट,रत्नाकर तिवारी,भाजपा नेता अजय मिश्र,अरविंद दुबे,अजय भारद्वाज,विनीत सिंह,कैलाश दुबे जिला पंचायत सदस्य,रविंद्र पांडेय,अनुराग मिश्रा,आलोक दुबे,प्रवीण दुबे,विनय शुक्ला,विवेक सिंह गोबिंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!