Jaunpur News : घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी

Naya Sabera Network

शादी की तैयारी के बीच वारदात, पेटी-अटैची घर से कुछ दूर खेत में मिली

बरसठी | थाना क्षेत्र के बड़ेरी पुलिस चौकी अंतर्गत बेलौनाखुर्द गांव में घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना नौ सितंबर की रात की है।
     उक्त गांव निवासी संगीता पाल के अनुसार उनकी बेटी की शादी तय है। पति परदेश में रहते हैं। शादी की तैयारी के लिए बेटी और बेटा मुंबई से घर आए थे। रात करीब 12 से एक बजे के बीच परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर बगल के कमरे का ताला तोड़ दिया गया। कमरे में रखी पेटी और अटैची को घर से कुछ दूर खेत में ले जाकर उसमें रखे गहने और नकदी निकाल ली गई। खटपट की आवाज सुनकर संगीता की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। परिचित को फोन कर कुंडी खुलवाई गई। इसके बाद घर में चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घर से कुछ दूरी पर पेटी और अटैची टूटी हालत में मिली। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही पवन यादव और एक अज्ञात के बीएनएस की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!