बरसठी। क्षेत्र के पुरेसवां गांव में किराना दुकान पर सामान के रुपये मांगने को लेकर युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी विकास गौतम के अनुसार आठ सितंबर की दोपहर वह अपनी किराना दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का चंदन विश्वकर्मा दुकान पर सामान लेने आया। सामान के रुपये मांगने पर आरोप है कि उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) और एससी-एसटी अधिनियम की धारा 3(2)(va) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं को सौंपी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं द्वारा की जा रही है।
Jaunpur News : दुकान पर सामान के पैसे मांगने पर युवक की पिटाई
सितंबर 12, 2026
Tags